मानक के अनुरूप वसूली व राजस्व एवं फौजदारी मामलों का निस्तारण हो: जिलाधिकारी
1. कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की हुई समीक्षा बैठक सम्पन्न
बरेली। कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार में आयोजित हुई। बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने निर्देश दिए हैं कि मानक के अनुरूप वसूली, राजस्व एवं फौजदारी वादों का समय से निस्तारण करने, विरासत, डिजिटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री, सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग, पीएम आवास सर्वे, सीएम युवा अभियान, सीमा स्तंभ, फैमिली आईडी तथा पट्टा आवंटन करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, एल्बम हिट एंड रन मोटर यंत्र घटना के पीड़ितों को दिए जाने वाले अनुदान की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में गेहूं खरीद पर विस्तार से चर्चा की गयी और जिलाधिकारी ने निर्देश दिए गए कि क्रय केन्द्रवार गेहूँ खरीद की अद्यतन स्थिति को मंगवाये, जिन केन्द्रों की खरीद कम है ऐसे केन्द्रों के क्रय प्रभारियों को बुलायें, जॉच करायें कि उनके द्वारा बड़े कृषकों को गेहूं खरीद के लिये समन्वय किया है या नहीं। दोषी पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में डिजटल क्राप सर्वे में तहसील फरीदपुर और बहेड़ी की कम प्रगति पाए जाने पर गति लाने के निर्देश दिए गए।इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, नगर मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला, समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।