सेंथल में मकर संक्रांति: खिचड़ी प्रसाद और सामाजिक समरसता का उत्सव

सेंथल (बरेली) में मकर संक्रांति पर सरस्वती शिशु मंदिर और शिव पार्वती मौर्य मंदिर में खिचड़ी प्रसाद वितरण और सामाजिक एकता का सुंदर दृश्य देखने को मिला। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

सेंथल में मकर संक्रांति: खिचड़ी प्रसाद और सामाजिक समरसता का उत्सव
HIGHLIGHTS:

➡️ सरस्वती शिशु मंदिर में खिचड़ी प्रसाद
➡️ छात्र और समाज के लोग शामिल
➡️ हरीश कुमार गंगवार ने महत्व बताया
➡️ शिव पार्वती मौर्य मंदिर में खिचड़ी भोज
➡️ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश

सरफराज़ खान/ जन माध्यम

मीरगंज (बरेली)। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सेंथल क्षेत्र में धार्मिक श्रद्धा और सामाजिक समरसता का सुंदर दृश्य देखने को मिला। सरस्वती शिशु मंदिर, भोजीपुरा (बरेली) में विधिवत भगवान को भोग अर्पित करने के बाद भोजन मंत्र के साथ खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। इस आयोजन में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हरीश कुमार गंगवार (पूर्व संभाग निरीक्षक एवं जिला कार्यसमिति सदस्य) ने मकर संक्रांति के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आपसी सौहार्द और समानता का संदेश देता है। आयोजन में जिला निरीक्षक शांति पाल गंगवार, जिला मंत्री प्रेमशंकर, डॉ. भूपराम गंगवार, प्रधानाचार्य लाल बहादुर गंगवार, भूपेंद्र गंगवार, मनोज गंगवार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उधर, सेंथल नगर पंचायत में भी मकर संक्रांति का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। मोहल्ला चौधरी स्थित श्री शिव पार्वती मौर्य मंदिर में समस्त मौर्य समाज के सौजन्य से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। भगवान को भोग अर्पित करने के बाद भोजन मंत्र के साथ प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जिसमें बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं और मातृशक्ति सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर डॉ. लेखराज मौर्य, सेवाराम मौर्य, मुनीश मौर्य, जगदीश मौर्य, सर्वेश मौर्य समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजन ने मकर संक्रांति को केवल पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे के उत्सव के रूप में प्रस्तुत किया।