उपजा ने मवाना तहसील कार्यकारिणी घोषित की, प्रेस क्लब निर्माण का प्रस्ताव पारित
उपजा मवाना तहसील की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रेस क्लब निर्माण पर चर्चा और पत्रकार एकता पर जोर।
➡️ उपजा मवाना तहसील की नई कार्यकारिणी गठित
➡️ प्रेस क्लब निर्माण का प्रस्ताव पारित
➡️ पत्रकार सुरक्षा व सुविधाओं पर हुई चर्चा
➡️ संगठन की एकता को बताया पत्रकारिता की शक्ति
उपजा ने घोषित की मवाना तहसील कार्यकारिणी, प्रेस क्लब निर्माण को लेकर पारित हुआ प्रस्ताव
मवाना (मेरठ)। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को फलावदा रोड स्थित कृषक डिग्री कॉलेज के सामने, शक्ति फार्म्स के पीछे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजा के जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने की। कार्यक्रम में क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से उपजा मवाना तहसील इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में
-
राजपाल सिंह (गीन इंडिया) को तहसील अध्यक्ष,
-
अशोक कुमार (दैनिक हिन्दुस्तान) को उपाध्यक्ष,
-
प्रवेश कुमार (भास्कर) को सचिव, तथा
-
दीपक शर्मा (देशबंधु) को उपसचिव मनोनीत किया गया।
समिति में सदस्य के रूप में अमरीश (बहसूमा, चौगामा की आवाज), नवीन कुमार (दैनिक हिन्दुस्तान, हस्तिनापुर), दिवाकर बैसला (दैनिक जागरण, मवाना), राजनीश (चौगामा की आवाज, मवाना) और कुलदीप (दैनिक हिन्दुस्तान, मवाना) को शामिल किया गया।
बैठक में पत्रकारों ने समाचार संकलन के दौरान आने वाली चुनौतियों, पत्रकार सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मवाना तहसील में स्थायी प्रेस क्लब के निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। वक्ताओं का कहना था कि प्रेस क्लब की स्थापना से पत्रकारों को संवाद और सहयोग का साझा मंच मिलेगा, जिससे निष्पक्ष और सशक्त पत्रकारिता को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि उपजा संगठन पत्रकारों की आवाज़ बुलंद करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता ही पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत है।
बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई और संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया।