MJPRU कुलपति आज साझा करेंगे वर्ष 24-2025 की उपलब्धियां

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह गुरुवार आज अपने कार्यालय में दोपहर 12:30 बजे मीडिया से संवाद कर वर्ष 2024 में विश्वविद्यालय द्वारा अर्जित की गई उपलब्धियां एवं 2025 में विश्वविद्यालय की योजनाओं एवं भविष्य की रूपरेखा के विषय में चर्चा करेंगे।

MJPRU कुलपति आज साझा करेंगे वर्ष 24-2025 की उपलब्धियां
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह गुरुवार आज अपने कार्यालय में दोपहर 12:30 बजे मीडिया से संवाद कर वर्ष 2024 में विश्वविद्यालय द्वारा अर्जित की गई उपलब्धियां एवं 2025 में विश्वविद्यालय की योजनाओं एवं भविष्य की रूपरेखा के विषय में चर्चा करेंगे।

मीडिया प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि महात्मा ज्योति बा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, निरंतर कामयाबी के शिखर को छू रहा है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. केपी सिंह पूरी कार्ययोजनाओं को साझा कर उपलब्धियां गिनाएंगे। पिछले वर्ष देश के भविष्य के निर्माण में एमजेपीआरयू का क्या योगदान रहा और आने आने समय में किस प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभाई जायेगी इस पर मीडिया से संवाद किया जाएगा।

इस दौरान सहायक मीडिया प्रभारी जहीर अहमद सभी मीडिया कर्मियों से संवाद स्थापित कर उनकी अगुवाई करेंगे।