नीट पीजी पास कर रिछा सीएचसी के इंचार्ज जनरल सर्जन बने
बरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिछा के इंचार्ज पद पर तैनात डॉक्टर जलीस अहमद ने नीट पीजी पास कर ली है। उनकी तैनाती बरेली में ही जिला अस्पताल की जनरल सर्जरी की सीट पर हुई है। नया ओहदा मिलने के बाद उन्होंने सीएचसी का चार्ज छोड दिया है। आंवला सीए अधीक्षक को रिछा सीएचसी इंचार्ज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
पीलीभीत जिले के कस्बा अमरिया निवासी जलीस अहमद की तैनाती रिछा सीएचसी पर चार वर्ष पहले हुई थी, डेढ़ माह पहले सीएचसी इंचार्ज रहे डॉ० शुऐब खान के तबादले के बाद उन्हें सीएचसी इंचार्ज बनाया गया था। वह काफी समय से नीट पीजी की तैयारी कर रहे थे, उन्होंने इसकी परीक्षा दी थी, जिसमें उनका चयन हो गया है।
जिला अस्पताल में दो सीट जनरल सर्जरी की होती हैं,जिनमे एक आल इंडिया और एक स्टेट से होती है। डॉक्टर जलीस अहमद का नीट पीजी पास करने के बाद स्टेट वाली सीट पर चयन हुआ है। उन्हें बरेली जिला ही मिला है। उन्होंने पुराने पद छोड़कर जिला अस्पताल जाकर नए पद पर ज्वाइन कर लिया है। अब डॉक्टर जलीस अहमद एमबीबीएस एमएस (जनरल सर्जन) कहलाएंगे।
उनके चयन पर सीएचसी के डॉ. एके वर्मा, डॉ. अजीत प्रज्ञ, डॉ. गजेन्द्र नबरियाल, डॉ. सुमय्या खानम, डॉ. एके रघुवंशी के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने बधाई दी है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने अग्रिम आदेशों तक आंवला सीएचसी के अधीक्षक डॉ. शशांक रतन यादव को रिछा सीएचसी इंचार्ज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. जलीस अहमद के चार्ज छोड़ने के बाद यहीं तैनात डॉ० एके रघुवंशी काम देख रहे थे।