बहेड़ी में नालों से अवैध अतिक्रमण तोड़ा, कराई सफाई

बहेड़ी में नगर पालिका टीम ने नालों से अवैध अतिक्रमण हटाया और सफाई अभियान चलाया। बुलडोजर से अतिक्रमण तोड़ा गया और जिम्मेदारों को नोटिस व जुर्माने की चेतावनी दी गई।

बहेड़ी में नालों से अवैध अतिक्रमण तोड़ा, कराई सफाई
HIGHLIGHTS:

→ बहेड़ी में नालों पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया
→ नगर पालिका टीम ने बाजारों में नाला सफाई अभियान चलाया
→ बुलडोजर लगाकर कई जगह अतिक्रमण ध्वस्त
→ सफाई निरीक्षक को नोटिस और जुर्माना लगाने के निर्देश
→ नालों की तली झाड़ सफाई से जलभराव रोकने की तैयारी
→ कार्रवाई में नायब तहसीलदार, लेखपाल व पुलिसकर्मी मौजूद

मुमताज़ अली / जन माध्यम

बहेड़ी।बरेली।  नगर पालिका टीम ने अवैध अतिक्रमण हटवाया और नाला सफाई कराई। बहेड़ी में नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के साथ ही मुख्य बाजारों में नाला सफाई अभियान भी चलाया गया।

अतिक्रमण होने की वजह से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया था, साथ ही हादसे की आशंका बनी रहती थी। इस तरह की परेशानियों को लेकर पहले ही डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए थे कि नालों पर किया गया अवैध अतिक्रमण हटाकर तली झाड़ सफाई कराई जाए, जिससे कि शहर में जलभराव ना हो।

अतिक्रमण हटाने में शामिल अधिकारी- नगर पालिका - सफाई निरीक्षक अहमद हसन-नायब तहसीलदार नगर लेखपाल सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

नालों पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी देने के साथ ही सफाई निरीक्षक अहमद हसन को अतिक्रमण कारियों को नोटिस जारी करने व जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। कुछ नालों पर बुल्डोजर लगाकर अतिक्रमण भी हटाया गया। साथ ही नालों की सफाई कराई गई