डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा की श्रद्धांजलि
बहेड़ी में भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ रामलीला मैदान में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
• भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
• कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
• वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रेरणादायी बताया।
जन माध्यम
बहेड़ी (बरेली)।भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के कैंप कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के बाद सभी कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंचे, जहां पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र निर्माण में योगदान अविस्मरणीय है और उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर महामंत्री अरुण गंगवार, सचिन प्रजापति, उपाध्यक्ष रूप किशोर गंगवार, अवधेश सक्सेना, शक्ति गुप्ता, मनोज गंगवार, सभासद तरुण कालरा, दिनकर गुप्ता, दिनेश राठौर, मोहित वाल्मीकि, अर्जुन गुप्ता, राकेश शर्मा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।