गन्ना उत्पादक में पुस्तक पाठन व विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम आयोजित

गन्ना उत्पादक में पुस्तक पाठन व विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम आयोजित

बहेड़ी, बरेली। नगर के गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में नशामुक्त भारत प्रतिज्ञा दहेज मुक्त भारत प्रतिज्ञा व पढ़े विश्वविद्यालय बढ़े विश्वविद्यालय, पढ़े महाविद्यालय बढ़े महाविद्यालय कार्यक्रम के अन्तर्गत पुस्तक पाठन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही माय भारत आउटरीच के अन्तर्गत विकसित भारत युवा संसद 2025 कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें भारत सरकार द्वारा देश भर के युवाओं को विकसित भारत सम्बन्धी विचार जानने के उद्देश्य से माय भारत पोर्टल पर युवाओं को रजिस्ट्रेशन सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गयी।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से आये प्रशिक्षक शशांक गंगवार ने पी.पी.टी के माध्यम से महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व भविष्य में इसकी उपयोगिता पर विस्तृत व्याख्यान दिया। साथ ही कृषि कार्य मिशन ई.एल.पी. के बारे में कृषि संकाय के विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन की भी जानकारी दी गयी।विश्वविद्यालय से आये प्रशिक्षक शशांक गंगवार ने पी.पी.टी के माध्यम से महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व भविष्य में इसकी उपयोगिता पर विस्तृत व्याख्यान दिया। साथ ही कृषि कार्य मिशन, ई.एल.पी. के बारे में कृषि संकाय के विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन की भी जानकारी दी गयी।इस मौके पर प्राचार्य डॉ. हरिकेश सिंह, एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरिनन्दन कुशवाहा, महाविद्यालय के शिक्षकगण प्रो. सुरेखा पिपलानी, प्रो. शचीन्द्र मोहन शर्मा, डॉ. रविन्द्र कुमार गंगवार, डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. योगेन्द्र यादव, डॉ. महाराणा प्रताप, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. चन्द्रशेखर कुमार, डॉ. राकेश कुमार शर्मा, डॉ. प्रशंसा, राजेश चन्द्रा सहित अन्य सभी स्टाफ उपस्थित रहा।