मीरगंज पुलिस ने पांच चोर पकड़े

मीरगंज पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास सिरौली से चोरी किए 40 सिल्वर फ्रेम, एक अवैध 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए।

मीरगंज पुलिस ने पांच चोर पकड़े
HIGHLIGHTS:

➡️ मीरगंज में पांच चोर गिरफ्तार
➡️ 40 सिल्वर फ्रेम, अवैध तमंचा बरामद
➡️ एवरन सिंह सहित आरोपी जेल भेजे गए
➡️ सिरौली से चोरी, बेचने की योजना थी
➡️ बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

करण पाल सिंह/ जन माध्यम

मीरगंज, बरेली। पुलिस ने बुधवार की देर रात संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नथपुरा रोड पर टेंपो में कुछ सामान लादे संदिग्धों को रोककर तलाशी ली, जिसमें 40 सिल्वर फ्रेम, एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं—

  1. एवरन सिंह, पुत्र फूल सिंह, उम्र 25 वर्ष

  2. मुनीष कुमार, पुत्र छद्दम्मी लाल, उम्र 32 वर्ष

  3. राजीव, पुत्र नत्थूलाल, उम्र 19 वर्ष

  4. धनपाल, पुत्र धारा सिंह, उम्र करीब 19 वर्ष

  5. शाने आलम, पुत्र शेर मोहम्मद, उम्र करीब 19 वर्ष

एवरन सिंह, मुनीष कुमार, राजीव और धनपाल शाही क्षेत्र के ठिरिया बुजुर्ग के निवासी हैं, जबकि शाने आलम ग्राम देवसास का रहने वाला और पेशेवर अपराधी बताया गया है। एवरन सिंह पर पहले भी मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी और सिरौली थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पूछताछ में एवरन सिंह ने बताया कि उन्होंने सिल्वर फ्रेम सिरौली से चोरी कर शाने आलम को बेचने के इरादे से टेंपो में लाए थे। शाने आलम इन फ्रेम्स को मुरादाबाद में अनवार पुत्र रईस और इरफान पुत्र बैदू को बेच देता था। धनपाल ने बताया कि टेंपो उनके पिता के नाम पर पंजीकृत है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक सूरजपाल सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार, उप निरीक्षक अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल अंकुर सिरोही, कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल रजत मलिक शामिल थे।

थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बी एन एस और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।