सम्मान से खिल उठे नौनिहालों के चेहरे
देवरनियां के प्राथमिक विद्यालय पैगा में वार्षिकोत्सव और रिजल्ट वितरण के दौरान बच्चों को सम्मानित किया गया, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
वार्षिकोत्सव के साथ हुआ रिजल्ट वितरण
बच्चों को सम्मान मिलने से दिखी खुशी
शिक्षा के महत्व पर दिया गया जोर
ग्रामीणों से नामांकन बढ़ाने की अपील
जन माध्यम
देवरनियां बरेली। जब मेहनत को सम्मान मिलता है तो छोटे छोटे चेहरे भी बड़ी खुशियों से चमक उठते हैं और वही खुशी गांव के एक छोटे से स्कूल में आज देखने को मिली।
ब्लॉक रिछा के प्राथमिक विद्यालय पैगा में सोमवार को वार्षिकोत्सव के साथ रिजल्ट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहालों को सम्मानित किया गया, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
रिजल्ट वितरण कार्यक्रम ग्राम के सदस्य और यूपीएस पैगा के सहायक अध्यापक तथा पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के महत्व और सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराएं ताकि उन्हें बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिल सकें।
परिणामों में कक्षा पांच में मोहम्मद सुभान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मोहम्मद समर द्वितीय और निदा फातमा व अनाविया तृतीय स्थान पर रहे। जब इन बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तो उनकी खुशी देखने लायक थी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक यूनूस, उनस अहमद, भूवनेश कुमार, दूरवेश, इदरीस, सुनील कुमार, हाजी इश्तियाक अहमद और मकसूद अहमद सहित कई लोग उपस्थित रहे।