सभासद अंजू गुप्ता के निधन से नबाबगंज में शोक

नगर पालिका नबाबगंज की वार्ड-12 सभासद अंजू गुप्ता के आकस्मिक निधन से नगर में शोक फैल गया। जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभासद अंजू गुप्ता के निधन से नबाबगंज में शोक
फाइल फोटो
HIGHLIGHTS:

➡️ वार्ड-12 की सभासद अंजू गुप्ता का आकस्मिक निधन
➡️ नबाबगंज नगर में शोक की लहर
➡️ विधायक व पालिकाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
➡️ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि अंतिम यात्रा में शामिल

सरफराज़ खान/ जन माध्यम

सेंथल (बरेली)। नगर पालिका नबाबगंज के वार्ड-12 की सभासद अंजू गुप्ता (पत्नी आशीष गुप्ता) के आकस्मिक निधन से नगर में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

विधायक डॉ. एम.पी. आर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष मीनाक्षी गंगवार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता नीरेन्द्र राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए तथा उनके निज निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि देने वालों में सभासद सोनू राठौर, केशव महाजन, बाबूराम गंगवार, अविनाश मिश्रा, उमाकांत जोशी, राजीव गुप्ता, प्रदीप सूरी, सचिन रस्तोगी, उमेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता (लल्लू), मोहित मिश्रा, संजीव पाठक, राकेश सक्सेना, राजीव शुक्ला, कपिल शर्मा, दीपक पंडित सहित अन्य लोग शामिल रहे।

सभी ने दिवंगत सभासद के सामाजिक योगदान को याद करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।