नीट 2026 में डेल्टा क्लासिस के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

नीट 2026 के परिणामों में बरेली की डेल्टा क्लासिस के सुपर-50 बैच के सात विद्यार्थियों का चयन हुआ। कई छात्रों ने 500 से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया।

नीट 2026 में डेल्टा क्लासिस के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
HIGHLIGHTS:

नीट 2026 में डेल्टा क्लासिस के सुपर-50 बैच से सात विद्यार्थियों का चयन।

बुशरा ने 576 अंक हासिल किए, जबकि कई विद्यार्थियों ने 500 से अधिक अंक प्राप्त किए।

सफलता पर संस्थान में खुशी का माहौल, शिक्षकों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को दी बधाई।

जन माध्यम 
बरेली।
नीट  2026 के घोषित परिणामों में बरेली स्थित डेल्टा क्लासिस के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। संस्थान के सुपर-50 नीट बैच से सात विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जबकि कई अन्य छात्रों ने 500 से अधिक अंक प्राप्त कर मेडिकल क्षेत्र में अपने सपनों को नई दिशा दी है।

संस्थान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार बुशरा ने 576 अंक, सालिम अहमद ने 564 अंक, अल्ताफ हुसैन अंसारी ने 563 अंक तथा विपिन गंगवार ने 561 अंक प्राप्त किए। वहीं साजिद अंसारी ने ऑल इंडिया श्रेणी रैंक 2118, संजीव कुमार ने 11581 तथा राजेंद्र कुमार ने 12898 रैंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।

नीट परिणाम जारी होने के बाद डेल्टा क्लासिस परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों का शिक्षकों ने सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की मेहनत और संस्थान के मार्गदर्शन की सराहना की।

संस्थान के संचालक इंजीनियर सैय्यद मोहम्मद मोईद ने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन किसी भी लक्ष्य को हासिल करने की सबसे बड़ी कुंजी है।

इस अवसर पर मोहम्मद जसीम, डॉ. कफील अहमद, डॉ. हिमद, डॉ. तनवीर अहमद, आफताब, मोहम्मद अमान, इशार मोहम्मद अमान और इशरिक अख्तर ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नियमित अभ्यास से विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।