सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने सुनी शिकायतें

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजस्व, पुलिस, राशन कार्ड, चकबंदी, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास कार्यों से संबंधित शिकायतें आईं।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने सुनी शिकायतें
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने सुनी शिकायतें

मीरगंज, बरेली। तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजस्व, पुलिस, राशन कार्ड, चकबंदी, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास कार्यों से संबंधित शिकायतें आईं।

जिलाधिकारी ने समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जिनमें सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग (15), पुलिस विभाग (10), विकास विभाग (8), पूर्ति विभाग (5) और वन विभाग (1) से संबंधित थीं। कुल मिलाकर 45 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर उन्हें गुण-दोष के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए गए। 
समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, उपजिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तीन पात्र लाभार्थियों को अंत्योदय कार्ड भी वितरित किए गए। इसके अलावा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज की जाएगी। 
समाधान दिवस में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित शिकायतों का समाधान करने का आदेश दिया। 
इस दौरान जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।