नर्सिंग छात्रों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
मेरठ LLRM नर्सिंग कॉलेज में द्वीप प्रज्वलन व शपथ ग्रहण समारोह: नए बैच ने सेवा-समर्पण की शपथ ली। उप कुलपति डॉ. मृदुल गुप्ता मुख्य अतिथि।
➡️ LLRM नर्सिंग कॉलेज मेरठ में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह
➡️ सत्र 2025-26 के BSC नर्सिंग व GNM नए बैच ने ली शपथ
➡️ मुख्य अतिथि: उप कुलपति डॉ. मृदुल कुमार गुप्ता
➡️ फ्लोरेंस नाइटिंगेल शपथ दिलाई शशार्ली भंडारी ने
➡️ प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता व प्रो. डॉ. एस. बालामनी बोस ने किया दीप प्रज्वलन
➡️ नर्सिंग को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
➡️ अभिभावक व शिक्षक गण रहे उपस्थित, छात्रों में भरा उत्साह
एल.एल.आर.एम. मेडिकल कॉलेज मेरठ में नए बैच ने सेवा और समर्पण की शपथ ली
जन माध्यम
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम पाठ्यक्रम के सत्र 25–26 के नए बैच के छात्र छात्राओं का द्वीप प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता ने किया।समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. मृदुल कुमार गुप्ता, उप कुलपति, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ रहे। उन्होंने अपने संबोधन में नर्सिंग को मानवीय सेवा का सर्वोच्च पेशा बताया और नव प्रवेशित छात्र–छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग केवल एक शिक्षा नहीं बल्कि जीवनभर मानवता की सेवा का संकल्प है।कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. एस. बालामनी बोस, मेट्रन बबीता गोस्वामी तथा अन्य वरिष्ठ नर्सिंग शिक्षकगण ने विद्यार्थियों के साथ दिया प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान नव प्रवेशित विद्यार्थियों ने नर्सिंग के मूल आदर्शों के प्रति स्वयं को समर्पित करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. ज्ञानेश्वर टॉक, उप प्राचार्य, ने नर्सिंग पेशे की गरिमा, अनुशासन, मानवीय संवेदना और कार्यकुशलता के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ नर्सें होती हैं, जिनके समर्पण से ही अस्पतालों की सेवाएँ सुचारु रूप से चलती हैं।समारोह के महत्वपूर्ण क्षण में शशार्ली भंडारी, सीनियर नर्सिंग अधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष, राजकीय नर्सेज़ संघ मेरठ, ने सभी विद्यार्थियों को फ्लोरेंस नाइटिंगेल शपथ दिलवाई। शपथ के दौरान छात्रों में सेवा, करुणा और निष्ठा का उत्साह स्पष्टरूप से दिखाई दिया।
इस गरिमामय अवसर पर कॉलेज के सभी नर्सिंग शिक्षकगण, कर्मचारी व छात्र छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने नए बैच को नर्सिंग सेवा की उच्च मर्यादा और जिम्मेदारी का प्रेरक संदेश दिया।