ऋषभ एकेडमी की दमदार जीत

मेरठ ITI मैदान पर धुआंधार मुकाबला: ऋषभ एकेडमी ने वासु के शतक के बावजूद 4 विकेट से जीत हासिल की। अजय 76, दिव्यराज 64 ने पलटा मैच!

ऋषभ एकेडमी की दमदार जीत
HIGHLIGHTS:

➡️ ITI मैदान मेरठ: रोमांचक मुकाबला, ऋषभ एकेडमी ने 4 विकेट से जीता
➡️ ITI ने बनाए 232/8, वासु का धमाकेदार शतक (100 रन)
➡️ ऋषभ ने 33.3 ओवर में 233/6 ठोककर मैच पलटा
➡️ अजय की 76, दिव्यराज की 64 रन की आतिशी पारियां
➡️ अभिजीत 39, प्रिंस 36 ने दिया मजबूत साथ
➡️ ITI के आरव-यश तोमर ने लिए 3-3 विकेट, फिर भी हारे
➡️ युवा खिलाड़ियों का शानदार जज्बा, दर्शकों ने खूब तालियां बजाई

अजय दिव्यराज की जोड़ी ने पलटा मैच,आईटीआई मैदान पर छाया रोमांच

जन माध्यम 
मेरठ।
आईटीआई क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर गुरुवार को खेला गया मुकाबला रोमांच और संघर्ष से भरपूर रहा। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की टीमों के बीच हुए इस मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टीम की जीत में सबसे बड़ी भूमिका अजय और दिव्यराज की दमदार पारियों ने निभाई।मैच की शुरुआत में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 232 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से वासु ने बेहद आकर्षक 100 रन की शतकीय पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया। वंश ने 34 और रुद्र त्यागी ने 33 रन का उपयोगी योगदान दिया।गेंदबाजी में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के अवि, कुश और आदित्य ने अपनी धारदार गेंदों से दो-दो विकेट झटके।लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शुरुआत से ही संयमित और आक्रामक खेल दिखाया। टीम ने 33.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 233 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। अजय ने 76 रन की प्रभावशाली पारी खेली, जबकि दिव्यराज ने 64 रन बनाकर टीम को जीत की राह पर आगे बढ़ाया। इनके अलावा अभिजीत ने 39 और प्रिंस ने 36 रन का अहम योगदान दिया।
गेंदबाजी में आईटीआई एकेडमी के आरव और यश तोमर ने तीन-तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल न हो सके।मैच के बाद क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को जूनियर वर्ग का मुकाबला गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेला जाएगा।
यह रोमांचक मैच युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा, संघर्ष और जज़्बे का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरा।