मीरगंज डी बी ओ एल यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत लगवाए गए वाहनों में रिफ्लेक्टर
मीरगंज में SDM आलोक कुमार के निर्देशन में धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड ने गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगवाए।
➡️ गन्ना लदे वाहनों पर मुफ्त रिफ्लेक्टर लगाए गए
➡️ SDM आलोक कुमार + तहसीलदार आशीष सिंह के निर्देशन में अभियान
➡️ धामपुर बायो ऑर्गेनिक की पहल, सरबजीत सैनी रहे मौजूद
➡️ कोहरे में दूर से दिखेंगे वाहन, दुर्घटना रोकी जाएगी
➡️ थाना प्रभारी संजय तोमर + मिल अधिकारी भी शामिल
➡️ सड़क सुरक्षा: ओवरलोडिंग से भी बचाने की अपील
उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार मीरगंज के निर्देशन में चलाया गया अभियान
कर्ण पाल सिंह/ जन माध्यम
मीरगंज। बरेली धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड मीरगंज के द्वारा गन्ना लदे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए गए ।
यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत मीरगंज उपजिला अधिकारी आलोक कुमार एवं तहसीलदार आशीष कुमार सिंह के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें चीनी मिल के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। चीनी मिल के इकाई प्रमुख सरबजीत सैनी थाना प्रभारी, संजय तोमर महाप्रबंधक गन्ना ओमप्रकाश वर्मा कारखाना प्रबंधक अरविंद गंगवार की देखरेख में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए गए सड़क सुरक्षा के विषय में किसानों एवं मौजूद लोगों को अवगत कराया गया। तहसील प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के निर्देशानुसार ही गन्ना लेकर आ रहे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं ताकि रात्रि में कोहरे में गन्ना लेकर आने वाले वाहन को दूर से ही देखा जा सके और किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
इकाई प्रमुख सरबजीत सैनी ने बताया की सुरक्षा हम सबके लिए सर्वोपरि है मिल मे वाहन की क्षमता से अधिक गन्ना लेकर ना आए। इस कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी महाप्रबंधक इंजीनियरिंग महेंद्र अग्रवाल, महाप्रबंधक उत्पादन अभिषेक वर्मा, महाप्रबंधक लेखा विभाग जय गोपाल चावला, मुख्य गन्ना प्रबंधक अंग्रेजी सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक रतिराम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक सुरक्षा शेषनाथ यादव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं किसान मौजूद रहे।