मीरगंज पुलिस ने 24 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मीरगंज पुलिस ने खानपुरा निवासी आजम को 24 ग्राम स्मैक व बाइक सहित गिरफ्तार किया, एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा।
➡️ मीरगंज साप्ताहिक बाजार में पुलिस ने की घेराबंदी
➡️ 24 ग्राम स्मैक और मोटरसाइकिल के साथ तस्कर गिरफ्तार
➡️ आरोपी की पहचान खानपुरा निवासी आजम पुत्र अजमद हुसैन
➡️ मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके से पकड़ा
➡️ टीम में कोतवाली प्रभारी संजय तोमर सहित पुलिस स्टाफ शामिल
➡️ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया
कर्णपाल सिंह/ जन माध्यम
मीरगंज,बरेली। पुलिस को आज एक और सफलता मिली, मीरगंज के ही खानपुरा मोहल्ला के रहने वाले आजम पुत्र अजमद हुसैन को मौकाए वारदात से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली उस समय पुलिस 4 दिसंबर की रात्रि में गस्त व वाहन चेकिंग अभियान में व्यस्त थी कि एक व्यक्ति मीरगंज की साप्ताहिक बाजार में किसी को मोटरसाइकिल से स्मैक देने आ रहा है। मुखविर की सूचना पर विश्वास करके पुलिस ने बाजार में घेराबंदी कर मौके से तस्कर को गिरफ्तार कर लिया उसके पास से एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस यू पी 25ई पी 1026 और 24 ग्राम स्मैक प्राप्त हुई।
तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी संजय तोमर ,उप निरीक्षक पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल अनुज मलिक, कांस्टेबल रजत मलिक, थाना मीरगंज जनपद बरेली में कार्यरत हैं।
कोतवाली प्रभारी संजय तोमर ने बताया पकड़े गए तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।