मेरठ के मवाना में सनसनी: सौतेले पिता पर नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

मेरठ के मवाना में सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, मां ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

मेरठ के मवाना में सनसनी: सौतेले पिता पर नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
HIGHLIGHTS:

सौतेले पिता पर गंभीर आरोप

नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास

मां ने एसएसपी से लगाई गुहार

पुलिस जांच में जुटी

हशमे आलम। जन माध्यम

मेरठ। मवाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सौतेले पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की और मारपीट भी की।

पीड़िता की मां ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मां का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी लगातार धमकी दे रहा है, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।

मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी जा चुकी है और फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।