प्रो. डॉ. सीमा जैन को मिला विशिष्ट सम्मान

मेरठ LLRM मेडिकल कॉलेज की प्रो. डॉ. सीमा जैन को लखनऊ में IAPSAM सम्मेलन में डॉ. वी.एन. मिश्रा स्मृति वकृत्व सम्मान मिला। शैक्षणिक उत्कृष्टता का गौरव!

प्रो. डॉ. सीमा जैन को मिला विशिष्ट सम्मान
HIGHLIGHTS:

➡️ प्रो. डॉ. सीमा जैन को मिला डॉ. वी.एन. मिश्रा स्मृति वकृत्व सम्मान
➡️ लखनऊ में IAPSAM उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सम्मेलन में गौरव
➡️ शैक्षणिक योगदान, शोध और शिक्षण कौशल के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है पुरस्कार
➡️ डॉ. सीमा जैन ने दो सत्रों का सफल संचालन किया
➡️ विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव व टीम ने भी बढ़ाया मान
➡️ प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता: कॉलेज व क्षेत्र के लिए गर्व की बात
➡️ मेरठ मेडिकल कॉलेज का परचम फिर बुलंद!

लखनऊ में आयोजित सम्मेलन में मेरठ मेडिकल कॉलेज का परचम बुलंद

जन माध्यम 
मेरठ।
एल.एल.आर.एम. चिकित्सा महाविद्यालय, मेरठ के लिए गर्व का क्षण तब बना, जब कॉलेज की वरिष्ठ शिक्षिका प्रोफ़ेसर डॉ. सीमा जैन को लखनऊ में आयोजित आई.ए.पी.एस.एम. उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड  सम्मेलन में डॉ. वी. एन. मिश्रा स्मृति वकृत्व सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान दोनों राज्यों के उत्कृष्ट वरिष्ठ संकाय सदस्यों को उनके शैक्षणिक योगदान, शोध कार्य और शिक्षण-कौशल के आधार पर प्रतिवर्ष दिया जाता है।यह पुरस्कार दिवंगत डॉ. वी. एन. मिश्रा की स्मृति में उनके पुत्र डॉ. गौरव मिश्रा द्वारा प्रारम्भ किया गया था, जिसका प्रमुख उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों को प्रोत्साहन देना है। प्रोफ़ेसर डॉ. सीमा जैन वर्षों से अध्यापन, शोध तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। वे कई राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं तथा अनेक महत्वपूर्ण पुस्तकों की मुख्य लेखिका भी रही हैं।सम्मेलन के दौरान डॉ. सीमा जैन ने मुख्य विषय विशेषज्ञ के रूप में दो शैक्षणिक सत्रों का संचालन किया, जिन्हें उपस्थित शिक्षकों व विशेषज्ञों ने विशेष सराहना दी।
इसी सम्मेलन में सामुदायिक चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजीव ने भी विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता की। विभाग की डॉ. तन्वीर बानो सहित कई रेज़िडेंट चिकित्सकों ने सक्रिय भागीदारी की और अपने शोध-पत्रों का सफल प्रस्तुतीकरण किया।चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता ने डॉ. सीमा जैन को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल कॉलेज के लिए, बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।आई.ए.पी.एस.एम. उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड  में प्राप्त यह उपलब्धि चिकित्सा शिक्षा की उत्कृष्टता का प्रमाण है और आने वाले चिकित्सकों के लिए प्रेरणास्रोत भी।