करियर मार्गदर्शन ने छात्रों में भरी नई उमंग

फिजिक्स वाला विद्यापीठ और कृष्णा पब्लिक स्कूल में करियर गाइडेंस प्रोग्राम: लक्ष्य निर्धारण, टाइम मैनेजमेंट और सही करियर चुनने पर मिले अमूल्य टिप्स।

करियर मार्गदर्शन ने छात्रों में भरी नई उमंग
HIGHLIGHTS:

➡️ फिजिक्स वाला + कृष्णा पब्लिक स्कूल में धमाकेदार करियर सत्र
➡️ डॉ. अतुल कुमार सिंघल: सही दिशा + समय प्रबंधन = गारंटीड सफलता
➡️ लक्ष्य निर्धारण, रुचि के अनुसार करियर चुनने पर फोकस
➡️ डॉ. ताबिश फरीद ने बताया परीक्षा रणनीति व वर्क प्लान
➡️ प्रधानाचार्य सुनीत पंवार: क्षमताएं पहचानो, मेहनत करो
➡️ सैकड़ों छात्रों ने पूछे सवाल, मन में भरी नई उमंग
➡️ NEET, JEE सहित सभी कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी टिप्स

फिज़िक्स वल्लाह विद्यापीठ मेरठ और कृष्णा पब्लिक स्कूल में हुआ प्रेरक करियर सत्र

जन माध्यम 
मेरठ।
फिज़िक्स वल्लाह विद्यापीठ मेरठ और कृष्णा पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में कृष्णा पब्लिक स्कूल, कंकरखेड़ा में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भविष्य की दिशा तय करने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को समझने और करियर चयन में सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक और फिज़िक्स वल्लाह के सेंट्रल हेड डॉ. अतुल कुमार सिंघल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में लक्ष्य निर्धारण और समय का सही उपयोग ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने बताया कि यदि छात्र सही दिशा में मेहनत करें तो न केवल अपने करियर को मजबूत बना सकते हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी उत्तम प्रदर्शन कर सकते हैं।
उन्होंने छात्रों को यह भी समझाया कि करियर का चयन केवल भीड़ का अनुसरण करके नहीं, बल्कि अपनी योग्यता, रुचि और दीर्घकालिक दृष्टि को ध्यान में रखकर करना चाहिए।
विद्यालय की प्रधानाचार्य  सुनीत पंवार ने कहा कि छात्रों को चाहिए कि वे अपनी क्षमताओं को पहचानें और पूरी निष्ठा के साथ मेहनत करें। ऐसे कार्यक्रम उन्हें सही दिशा देते हैं, जिससे वे भविष्य के लिए आत्मविश्वास के साथ तैयारी कर सकें।कार्यक्रम का संचालन फिज़िक्स वल्लाह के सीनियर सहयोगी डॉ. ताबिश फरीद ने किया। उन्होंने छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीति, कार्ययोजना तथा सफलता के व्यवहारिक सूत्रों के बारे में विस्तार से बताया।
सत्र में उपस्थित विद्यार्थियों को यह समझाया गया कि कड़ी मेहनत के साथ-साथ सही मार्गदर्शन भी उतना ही आवश्यक है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनेक सवाल भी पूछे। छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताया और कहा कि इससे उनके मन में करियर को लेकर नई स्पष्टता और उत्साह आया है।