आस्था का सैलाव : सावन के आखिरी सोमवार देवरनियां में उमडी शिव भक्तों की भीड।
पुलिस टीम के साथ मुस्तैदी से डटे रहे देवरनियां कोतवाली प्रभारी और रिछा चौकी इंचार्ज ।
सावन के आखिरी सोमवार पर देवरनियां क्षेत्र में शिवभक्तों और कांवड़ियों की भारी भीड़ रही।
सेमीखेड़ा के प्राचीन शिव मंदिर में भोर से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगीं।
कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी और रिछा चौकी प्रभारी शेखर खोखर पुलिस टीम के साथ व्यवस्था संभालते रहे।
जन माध्यम
देवरनियां, बरेली । सावन मास के चौथे और आखिरी सोमवार को देवरनियां इलाके में सडक से लेकर मंदिरों तक शिव भक्तों का आस्था का सैलाव देखने को मिला। प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर सेमीखेडा में जलाभिषेक करने को सर्वाधिक भीड रही। इस बीच देवरनियां कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरी मुस्तैदी से व्यवस्था को सम्भाला।
सावन के आखिरी सोमवार बरेली-नैनीताल हाईवे, रिछा-जहानाबाद मार्ग समेत विभिन्न मार्गों पर काबड लेकर आने वाले शिव भक्तों के जत्थों की भीड रही। सुबह से ही देवरनियां कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में पूरी पुलिस टीम अपने-अपने डियूटी पाइंटों पर मुस्तैद रही। खुद कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी और रिछा पुलिस चौकी इंचार्ज शेखर खोखर हटे रहे,और भ्रमण कर निगरानी के साथ काबड के जत्थों को निकलवाते रहे। इसके अलावा कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर सेमीखेडा पर भी हटे रहे। यहां भोर से ही महिला और पुरुष शिव भक्तों के साथ दूर-दराज से जल चढाने आने वाले महिला और पुरुषों की भारी भीड रही। कोतवाली प्रभारी ने यहां भीड को नियंत्रित करने के लिए पुरुष के साथ महिला पुलिस कर्मियों को भी डियूटी पर लगाया था,और जलाभिषेक करने आने वाले महिला-पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगवाकर बेहतर व्यवस्था की है।
फोटो--- प्राचीन सेमीखेडा मंदिर पर जलाभिषेक करने को लगी भीड,और रोड व मंदिर पर मुस्तैद पुलिस।