सीएम दौरे पर गौ रक्षकों को हाउस अरेस्ट

सीएम योगी के बरेली दौरे से पहले गौ रक्षक पदाधिकारियों को गोकशी मामलों की शिकायत ले जाने से पहले पुलिस ने रोककर हाउस अरेस्ट किया।

सीएम दौरे पर गौ रक्षकों को हाउस अरेस्ट
HIGHLIGHTS:

➡️ सीएम दौरे से पहले गौ रक्षक पदाधिकारी पुलिस ने रोके
➡️ गोकशी मामलों की शिकायत लेकर सीएम से मिलने जा रहे थे
➡️ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बताई, गौ रक्षकों ने आरोप लगाए
➡️ अधिकारी गोकशी मामले दबा रहे—गौ रक्षकों का दावा
➡️ लखनऊ जाकर उच्च अधिकारियों से मिलने की चेतावनी

गोकशी मामलों की शिकायत करने जा रहे थे पदाधिकारी, पुलिस ने रास्ते में रोक दिया

जन माध्यम 
बहेड़ी।बरेली।
बहेड़ी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली दौरे से पहले गौ रक्षा हिंदू दल के पदाधिकारियों को बरेली जाते समय पुलिस ने रोककर हाउस अरेस्ट कर दिया। इससे इलाके में नाराज़गी फैल गई। तहसील अध्यक्ष मनोज गंगवार, जिला प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रजत पंडित मुख्यमंत्री से मिलकर मंडल बरेली में बढ़ रही गोकशी की शिकायत करना चाहते थे। उनका आरोप है कि अधिकारी गोकशी के मामलों को दबा रहे हैं और मुख्यमंत्री को सही जानकारी नहीं मिल पा रही। लेकिन पुलिस ने सभी को रास्ते में ही रोक दिया और घरों में नजरबंद कर दिया। मनोज गंगवार ने कहा कि यह उनकी आवाज़ दबाने की कोशिश है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही लखनऊ जाकर उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराएंगे। पुलिस इसे सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बता रही है, जबकि गौ रक्षक इसे प्रशासन की “सच छिपाने की कोशिश” बता रहे हैं।