आईएमए को प्रदेश की श्रेष्ठ ब्रांच का अवॉर्ड

यूपीकॉन-2025 में IMA बरेली को मिला “प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ ब्रांच” अवॉर्ड, डिप्टी CMO डॉ. लईक अहमद ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से ग्रहण किया सम्मान।

आईएमए को प्रदेश की श्रेष्ठ ब्रांच का अवॉर्ड
HIGHLIGHTS:

➡️ IMA बरेली बनी UP की नंबर-1 ब्रांच
➡️ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सौंपा अवॉर्ड
➡️ डॉ. लईक अहमद बने समारोह की सबसे बड़ी शान
➡️ कोविड से लेकर जागरूकता तक: डॉ. लईक का नेतृत्व सराहा
➡️ पूरे हॉल में तालियों की गूंज, बरेली का गर्व
➡️ रोहिलखंड का मान बढ़ा, बधाई संदेशों का तांता

डॉ. लईक अहमद की सक्रिय भूमिका और नेतृत्व ने बढ़ाई शाखा की शान

जन माध्यम 
बरेली।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए उत्तर प्रदेश की वार्षिक राज्य सम्मेलन यूपीकॉन 25 के भव्य समापन समारोह में बरेली शाखा ने इतिहास रच दिया। वर्ष 24-25 के लिए प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ ब्रांच का प्रतिष्ठित अवॉर्ड बरेली को मिला। इस गौरवपूर्ण मौके पर बरेली के डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. लईक अहमद को मंच पर विशेष आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यह अवॉर्ड डॉ. लईक के हाथों में सौंपा, और हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूँज उठी। डॉ. लईक ने अवॉर्ड स्वीकारते हुए कहा,यह सम्मान पूरी मेडिकल बिरादरी का है। हमने मरीजों की सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और टीम वर्क के नए मानदंड स्थापित किए हैं। यह अवॉर्ड हमारी मेहनत का प्रमाण है।आईएमए  के पदाधिकारी बताते हैं कि डॉ. लईक अहमद ने हमेशा ब्रांच की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। कोविड काल में वैक्सीनेशन कैंप हों या स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार, हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और नेतृत्व दिखा। उनकी मेहनत और लगन का नतीजा है कि आज बरेली शाखा पूरे प्रदेश में नंबर-1 बनी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुदीप सूदैन, डॉ. अजीत श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य चिकित्सक मौजूद रहे। सभी ने डॉ. लईक को बधाई देते हुए कहा कि यह गौरव केवल बरेली का नहीं, बल्कि पूरे रोहिलखंड का है।
डॉ. लईक अहमद ने कहा,
आगे भी हम इसी जुनून और सेवा भाव के साथ मरीजों की भलाई के लिए काम करेंगे। यह अवॉर्ड हमारी जिम्मेदारी और बढ़ा गया है।
बरेली के चिकित्सक और आमजन सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेजते हुए लिख रहे हैं,
डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. लईक अहमद साहब ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। बरेली को आप पर गर्व है।