नगर पंचायत सभासद के पिता का निधन खो गया सुर सम्राट
सेंथल के प्रख्यात भजन–कीर्तन गायक और पूर्व सभासद मुकेश शर्मा के पिता दौलत शर्मा का निधन, नगर में शोक।
➡️ सेंथल के सुर सम्राट दौलत शर्मा का निधन
➡️ कीर्तन व जागरण मंडलियों का प्रमुख चेहरा थे
➡️ नगर में शोक की गहरी लहर दौड़ी
➡️ पूर्व सभासद मुकेश शर्मा के पिताजी थे
➡️ कई जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी
सरफराज़ खान/ जन माध्यम
सेंथल,बरेली। सनातन संस्कृति के सुरों को
हमेशा अपने मुख मंडल से गायन करते समय
पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हो जाने वाले,
कीर्तन मंडली हो,जागरण मंडली हो,
सेंथल नगर में कोई भी आयोजन दौलत शर्मा की उपस्थिति के बिना हो जाये
ऐसा बहुत ही मुश्किल था,
ऐसे सुर सम्राट,धर्मभक्त,
अपने प्रेम से सभी को भाव विभोर कर देने वाले शख्सियत के निधन की ख़बर से नगर में शोक की लहर दौड़ गयीं..
दौलत शर्मा पूर्व सभासद मुकेश शर्मा के पिताजी थे.
विधायक डॉ. एम. पी. आर्य,
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार,बबलू गंगवार, रोहित गंगवार,नगर अध्यक्ष क़म्बर एजाज शानू,मंडल अध्यक्ष ब्रह्मदत्त अवस्थी, मंडल अध्यक्ष शशि कपूर,मंडल अध्यक्ष राजू हिंदुस्तानी,दिनेश गंगवार,पं. घनश्याम दास,राकेश चन्द्र गुप्ता,हरपाल मौर्य,अविनाश मिश्रा,उमाकांत जोशी,राहुल गुप्ता,अनुभव शर्मा,राजीव गुप्ता,सेवाराम मौर्य,याकूब अली ज़ैदी,इच्छाराम जी,नीतीश उपाध्याय,आदि