चार कॉलोनी पर चचला बीडीए का बुलडोज़र
बरेली BDA का बड़ा एक्शन: रिठौरा में पप्पू कश्यप की 4000 वर्ग मीटर अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला। प्लॉटिंग-सड़क-बाउंड्रीवाल सब तबाह, आगे भी नहीं बख्शेंगे!
➡️ BDA का धावा: रिठौरा में 4000 वर्ग मीटर अवैध कॉलोनी पूरी तरह जमींदोज
➡️ पप्पू कश्यप की प्लॉटिंग, सड़कें, बाउंड्रीवाल सब तबाह
➡️ कोई मानचित्र स्वीकृति नहीं, कोई अनुमति नहीं
➡️ सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह व टीम ने चलाया बुलडोजर
➡️ उपाध्यक्ष का अल्टीमेटम: अवैध निर्माण कहीं नहीं बख्शा जाएगा
➡️ जनता को चेतावनी: प्लॉट खरीदने से पहले स्वीकृति चेक करो, नुकसान तुम्हारा
➡️ बरेली को अवैध अराजकता से मुक्त करने की मुहिम तेज
रिठौरा में चार हजार वर्गमीटर पर फैली कॉलोनी जमींदोज
जन माध्यम
बरेली। बीडीए ने गुरुवार को एक बार फिर यह साबित कर दिया कि शहर को अवैध निर्माणों की अराजकता से मुक्त करने की उनकी मुहिम सिर्फ कागज़ों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर निर्णायक रूप से चल रही है। उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने थाना हाफिजगंज क्षेत्र के ग्राम रिठौरा में चार हजार वर्गमीटर भूमि पर फैल रही अवैध कॉलोनी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई न केवल अवैध कॉलोनाइज़र के खिलाफ सख्त कदम है, बल्कि शहर की आम जनता के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदेश है।मौके पर प्राधिकरण की टीम ने पाया कि पप्पू कश्यप द्वारा बिना किसी स्वीकृति के प्लॉटिंग, सड़क निर्माण और बाउंड्रीवाल खड़ी की जा रही थी। न तो प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत था और न ही किसी प्रकार की अनुमति ली गई थी। सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता अजीत कुमार और प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुँचकर पूरी कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। प्लॉटों का विभाजन, तैयार सड़कें और उठी हुई बाउंड्रीवाल देखकर यह साफ था कि अवैध कॉलोनी को तेजी से विकसित किया जा रहा था।
उपाध्यक्ष की चेतावनी बिना स्वीकृति निर्माण करोगे तो पूरी जिम्मेदारी आपकी बीडीए ने जनता को दोटूक चेतावनी दी है कि नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के अनुसार बिना मानचित्र स्वीकृति किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग या निर्माण पूरी तरह अवैध है। ऐसे निर्माण कभी भी गिराए जा सकते हैं। प्राधिकरण ने कहा कि प्लॉट या मकान खरीदने से पहले उसकी स्वीकृति की जांच करना अनिवार्य है, वरना भविष्य में होने वाले आर्थिक नुकसान के लिए खरीदार स्वयं जिम्मेदार होगा। और स्पष्ट किया है कि शहर में जहां भी अवैध कॉलोनी विकास की कोशिश मिलेगी, वहाँ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपाध्यक्ष के नेतृत्व में शहर के कई इलाकों पर निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि बरेली को अवैध निर्माणों की अव्यवस्था से मुक्त रखा जा सके।यह कार्रवाई न केवल कानून का पालन करवाने का प्रयास है, बल्कि शहर के संतुलित और सुरक्षित विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।